साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा 9 जून को फिल्ममेकर विग्नेश शिवन संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 

नयनतारा की शादी को लेकर फैंस में हलचल तेज है। हर कोई नयनतारा को दुल्हन के लिबास में देखने का इंतजार कर रहा है। 

विग्नेश शिवन से पहले नयनतारा एक्टर सिम्बू और फिल्ममेकर प्रभुदेवा को डेट कर चुकी हैं। नयनतारा और विग्नेश 7 साल से साथ हैं। 

नयनतारा का एक्टर सिम्बू संग रिश्ता सबसे बड़ा हाईलाइट रहा। तमिल स्टर को नयनतारा ने अपने करियर के शुरूआती  दौर में डेट करना शुरू किया था।  

लेकिन ये रिश्ता चंद महीने ही चला। दोनों की इंटीमेट फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं, जिसमें दोनों किस करते हुए नजर आए थे। 

सिम्बू के बाद नयनतारा की लाइफ में फिल्ममेकर प्रभु देवा ने एंट्री ली थी। दोनों ने फिल्म Villu की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था। 

जून 2009 में खबरें थीं कि नयनतारा और प्रभु देवा शादी करेंगे। 2010 सितंबर में प्रभु देवा ने नयनतारा संग अपने प्यार को कंफर्म किया।  

नयनतारा ने अपनी कलाई पर प्रभु देवा के नाम का टैटू भी बनवाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि नयनतारा संग अफेयर के बीच प्रभु देवा शादीशुदा थे।  

पर कहानी में पेंच तब फंसा, तब प्रभु देवा की पत्नी लता ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया। मामला कोर्ट तक पहुंचा। 

साल 2011 में फिर एक शॉकिंग खबर आई। नयनतारा और प्रभु देवा का रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया।  

नयनतारा को जिंदगी में विग्नेश शिवन के रूप में सच्चा प्यार मिला। साल 2015 में दोनों ने डेट करना शुरू किया था। फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात हुई थी।