Haryanvi Dance: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गाने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते हैं। सपना के गानों का फैंस को हमेशा ही इंतजार करते है।

वहीं अब सपना का एक गाना वायरल हो रहा है जिसमें वो लटको-झटकों से लोगों पर अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं और उनका अंदाज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं।

सपना ‘लक कसुता’ (Luck Kasuta) गाने पर कमर मटका रही है। वीडियो में देख सकते है कि सपना सूट पहनकर जबरदस्त डांस कर रही है और लोग उनके गाने के वीडियो बना रहे हैं।

उनका कातिलाना अंदाज लोगों का दिल धड़का रहा है जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं सपना का डांस देख लोगों नोटों की बारिश कर रहे हैं।

इस गाने को Tashan Haryanvi पर जारी किया गया है। सपना का आज बड़ा नाम है और वो अपने डांस के लिए दूर-दूर तक फेमस हैं।

सपना के डांस के लोग इतने दीवाने है कि उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। यही वजह है कि उनके गाने इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं।

पिछले साल अक्टूबर में वीर साहू ने फेसबुक पर खुलासा किया था कि उनकी शादी सपना से हो गई है और सपना एक बेटे की मां भी बन गई हैं। जनवरी 2020 में दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी।

बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी देशभर में काफी फेमस हो गईं। लॉकडाउन के दौरान भी वो अपने इंस्टाग्राम वीडियोज से अपने फैंस का मनोरंजन कर रही थीं।

सपना के कई डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा चुके हैं। जिनमें 'तेरी अंखियां का यो काजल', 'सॉलिड बॉडी', 'छोरी भैंस बड़ी बिंदास' उनके सबसे पॉपुलर गानों में से हैं।