आज, यानी 27 जून को सोना-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 192 रुपए महंगा होकर 51,021 रुपए पर पहुंच गया है।

वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 262 रुपए की गिरावट के साथ 50,885 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

अगर चांदी की बात करें तो ये 1,157 रुपए महंगी होकर 60,507 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर दोपहर 1 बजे ये 709 रुपए की बढ़त के साथ 60,458 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,837 डॉलर पर पहुंचा अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,837.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

सोने में जारी रह सकती है तेजी अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दिखने लगा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में तेजी जारी रह सकती है। आपको बता दें कि ईंधन के बाद सोना रूस का दूसरा बड़ा निर्यात है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

24, 22, 18 और 14 कैरेट गोल्‍ड: शुद्ध सोना (Pure Gold), जिसे 24 कैरेट सोने के रूप में भी जाना जाता है, यह तत्व 100% सोने (एयू) से बना है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से 24 कैरेट के पैमाने पर मापा जाता है, जिसमें 24k सोने का सबसे शुद्ध रूप है।

यदि आपके पास सोने या गहने का एक आइटम है जो 14k है, तो इसका मतलब है कि आइटम शुद्ध सोने के 14 भागों और मिश्र धातु के 10 भागों, जैसे चांदी, तांबा, या पैलेडियम से बना है।