मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण लू से कई जिलों को राहत मिली है। भोपाल और इंदौर में आज बरसात का अनुमान है।

एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश होने लगेगी। 15 जून से राज्य में मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसके बाद एक सप्ताह में मानसून अपने शबाब पर होगा।

एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश होने लगेगी। 15 जून से राज्य में मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसके बाद एक सप्ताह में मानसून अपने शबाब पर होगा।

प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन से प्री-मानसून का असर दिख रहा है। भोपाल और इंदौर में शनिवार को बारिश का अनुमान है।

शुक्रवार को खरगोन-राजगढ़ में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई थी। खंडवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, दमोह भी अछूता नहीं रहा। भोपाल में आज सुबह से ही बादल का असर दिख रहा है।

13 जून से पूरे प्रदेश में प्री-मानसून बरसात होगी। इसके बाद रुक-रुककर ये सिलसिला जारी रहेगा। 15 जून से मुख्य मानसून के प्रदेश में एंट्री लेने का अनुमान है।

 इंदौर, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, मंडला, शहडोल में सबसे पहले मानसून आएगा। मानसून अगले दो दिन में महाराष्ट्र पहुंच सकता है। फिर दो दिन में उसके मुंबई तक पहुंचने की संभावना रहती है।

 इंदौर, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, मंडला, शहडोल में सबसे पहले मानसून आएगा। मानसून अगले दो दिन में महाराष्ट्र पहुंच सकता है। फिर दो दिन में उसके मुंबई तक पहुंचने की संभावना रहती है।

फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री के आस-पास बना हुआ है।