प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार, अगले डेढ़ साल में केंद्र द्वारा दस लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मौजूदा समय में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में करीब पौने नौ लाख रिक्तियां हैं।

इनमें सबसे ज्यादा रिक्तियां ग्रुप 'सी' में आती हैं। ग्रुप 'सी' के खाली पदों की संख्या लगभग 85 फीसदी है। इसके बाद ग्रुप 'बी' का नंबर आता है। ग्रुप 'ए' की बात करें तो इसमें केवल तीन फीसदी कर्मी शामिल हैं।

बाकी कर्मी ग्रुप 'बी' के अंतर्गत आते हैं। ग्रुप 'बी' व 'सी' की तैयारी कर रहे युवाओं की बल्ले-बल्ले होगी। उन्हें 35 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में एक लाख से ज्यादा रिक्तियां हैं। यहां पर एसआई से नीचे वाले पद ग्रुप 'सी' के तहत आते हैं। सिविल डिपार्टमेंट में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तुलना में वेतन कुछ कम रहता है।

विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में 8.72 लाख पद खाली एक मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में 8.72 लाख पद खाली थे। इसके बाद दो साल में नई नियुक्तियां अधिक नहीं हो सकी हैं, जबकि रिटायरमेंट तय समय पर ही हुए हैं।

इससे रिक्तियों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई है। केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा पद ग्रुप 'सी' के खाली हैं। उसके बाद ग्रुप 'बी' के पदों की संख्या है। 01 मार्च 2019 को खाली पदों की संख्या 9,10,153 थी।

ग्रुप 'सी' में साढ़े सात लाख से ज्यादा पद रिक्त साल 2020 में ग्रुप 'सी' के साढ़े सात लाख से ज्यादा पद रिक्त थे, जबकि ग्रुप 'बी' में करीब 96 हजार पद खाली पड़े थे। यहां पर अगर ग्रुप 'ए' को देखा जाए तो उसमें रिक्तियों की संख्या लगभग 22 हजार रही है।

ग्रुप 'बी' के विभिन्न स्तरों पर मिलने वाला वेतन सीएपीएफ में वेतन दूसरे सिविल महकमों से कुछ अधिक होता है। सुरक्षा बलों में वेतनमान 9300 रुपये से 34800 के बीच रहता है।

लेवल वन पर 35400, लेवल टू पर 36500, लेवल थ्री पर 37600, लेवल फोर पर 38700, लेवल फाइव पर 39900, लेवल सिक्स पर 41100, लेवल सात पर 42300, लेवल आठ पर 43600, लेवल नौ 44900, लेवल 35 पर 96900, लेवल 36 को 99800, लेवल 37 पर 102800, लेवल 38 पर 105900 और लेवल 40 पर 112400 रुपये मिलते हैं।