CAA के खिलाफ भारत बंद: बेंगलुरु और दिल्‍ली सहित देश के कई हिस्‍सों धारा 144 लागू

नागरिकता संशोधन एक्‍ट (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन पूरे देश में जारी है। जी हां गुरुवार को भी देश के कई हिस्‍सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पार्टी ने आज भारत बंद काआह्रान किया है। इन विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बेंगलुरु और दिल्‍ली सहित देश के कई हिस्‍सों में धारा 144 लागू की गई है। आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, तेलंगाना, दिल्‍ली के कई हिस्‍सों में प्रदर्शन हो रहे हैं।

CAB के खिलाफ प्रदर्शन के चलते दिल्‍ली के उत्‍तर पूर्वी इलाके में धारा 144 लागू

CAA के खिलाफ प्रदर्शन के चलते कर्नाटक में कई लोगों को हिरासत में लिया गया

जानकारी हो कि कर्नाटक में नागरिकता कानून के विरोध किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति प्रशासन नहीं थी। बावजूद इसके टाउन हॉल के बाहर लोग यहां जमा हुए तो पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि 5 घंटे के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

Jamia Protest: जामिया हिंसा में 10 लोग गिरफ्तार, सभी का है आपराधिक रिकॉर्ड

बिहार में ट्रेनों को रोका गया

नागरिकता संशोधन एक्‍ट (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के चलते आज सुबह ही बिहार के कुछ इलाकों में विपक्ष कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। स्‍वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठनों ने आज लाल किले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत की। फिलहाल, दिल्‍ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी।

निर्भया केस (Nirbhaya Case): सुप्रीम कोर्ट (SC) ने खारिज की दोषी की दलील, अगली सुनवाई पर हो सकती है फांसी

दिल्‍ली पुलिस ने लाल किले इलाके में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्‍ली पुलिस ने लाल किले इलाके में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इस क्षेत्र में पुलिस ने धारा 144 लागू की हुई है। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए पटेल चौक, लो कल्‍याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्‍टेशन भी बंद किए गए हैं।

तो वहीं बिहार के दरभंगा में नागरिकता संशोधन एक्‍ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान Left पार्टियों ने ट्रेन को भी रोका। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में हालात गंभीर हैं पूरे यूपी में धारा 144 लागू है।

IndVsWI 2nd ODI : रोहित, राहुल के शानदार सतक और कुलदीप की हैट्रिक से जीता भारत

Hindi News (हिंदी समाचार): Get updated with all news like business news, idea, entertainment, tech,sports, politics and life style related news from all over India and around the world. यहां पर आपको हिंदी समाचार जैसे देश-दुनिया, बिजनेस, मनोरंजन, टेक, खेल पॉलिटिक्‍स और लाइफस्‍टाइल से जुड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

1 thought on “CAA के खिलाफ भारत बंद: बेंगलुरु और दिल्‍ली सहित देश के कई हिस्‍सों धारा 144 लागू”

Leave a Comment