PM Modi द्वारा लांच किये गए eGramswaraj ऐप और पोर्टल क्या है? इसकी पूरी जानकारी

PM Modi: पीएम मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायती राज इंस्टीट्यूशंस (PRIs) के लिए eGramswaraj नाम से मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए आप अपनी पंचायत के फंड और होने वाले कामो की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

eGramswaraj ऐप और वेब पोर्टल क्या है?

देश भर के पंचायती राज संस्थानों (PRI) में ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए और उसकी पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए, पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) ने भारत के नागरिको के लिए एक वेब-आधारित पोर्टल eGramSwaraj और ऐप लॉन्च किया है। eGramSwaraj का उद्देश्य ग्राम पंचायतो को दिए जाने वाले फंड, कार्य जिसके लिए फंड दिया गया है, कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट इत्यादि की पारदर्शिता बनाये रखना है। इस पोर्टल और ऐप के जरिये वहा के निवासी अपने पंचायत में हो रहे काम और फंड की पूरी जानकारी ले सकते है।

पीएम स्‍वामित्‍व योजना (PM Swamitva Yojana) क्‍या है इसके फायदे क्‍या हैं?

इस वेबसाइट के लांच पर दावा किया गया कि शुक्रवार तक इसमें 25 फीसदी ग्राम पंचायतों की प्रोफाइलिंग की जा चुकी है। इसमें राज्यवर तरीके से सभी प्रोफाइल्स की डिटेलिंग अपलोड की गई है।

PM गरीब कल्‍याण योजना का लाभ और अन्‍य जानकारी

राज्य जिनकी जानकारी eGramswaraj ऐप और वेब पोर्टल में उपलब्ध है

eGramswaraj पोर्टल पर राज्य स्तर पर पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) का इंटीग्रेशन चार्ट भी उपलब्ध है। इसके अनुसार कर्नाटक, ओड़िशा, असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड और उत्तराखंड इत्यादि के चार्ट को पूरी तरह से इंटीग्रेट कर लिया गया है। इसमें अभी कुछ राज्यों के इंटीग्रेशन का काम चल रहा है, और जल्द ही सभी राज्यों को पोर्टल से इंटीग्रेट कर दिया जायेगा।

PM Modi ने इस पोर्टल और ऐप के लांच पर विशेष तौर पर इस बात पर जोर दिया कि अब समय आ गया है कि अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए हर गांव आत्म​-निर्भर बनें।

PM उज्‍जवला योजना: PMUY की नई लिस्‍ट और ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन

eGramswaraj पोर्टल और ऐप का उपयोग कैसे करे

eGramswaraj पोर्टल और ऐप को उपयोगकर्ताओं को धयान में रख कर यूजर फ्रेंडली बनाया गया है।
आप eGramswaraj मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर के कुछ ही क्लिक पर उपयोग कर सकते है।
पोर्टल से जानकारी प्राप्त करने के लिए आप egramswaraj.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में जा कर देख सकते है।

"<yoastmark

प्रधानमंत्री जन धन योजना 2020 क्या है इससे मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी

लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे चैनल को फेसबुकट्वीटर और इंस्‍टाग्राम पर फॉलो और लाइक करें।

Hindi News (हिंदी समाचार): Get updated with all news like business news, idea, entertainment, tech,sports, politics and life style related news from all over India and around the world. यहां पर आपको हिंदी समाचार जैसे देश-दुनिया, बिजनेस, मनोरंजन, टेक, खेल पॉलिटिक्‍स और लाइफस्‍टाइल से जुड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।